थाना नगरा पुलिस द्वारा 20 साल पुराना स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Friday 6 October 2023
Comment
पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अवैध हथियार तस्करों, अवैध शराब - मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री ईनामी - फरारी बदमाशों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. अम्बाह रवि भदारिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना नगरा का सबसे पुराना स्थाई वारंटी प्र.क्र. 258 / 2000 जो धारा 364,120 बी भा.द.वि. का होकर लगभग 20 साल से फरार चल रहा था, उक्त प्रकरण में मुखबिर की सूचना पर थाना नगरा पुलिस द्वारा दिनांक 06.10.2023 को आरोपी को उ.प्र. के ग्राम डाल का परा थाना बासोनी जिला आगरा से गिरफ्तार कर ए.डी.जे कोर्ट मुरैना में पेश किया गया ।
सराहनीय योगदान:-
उक्त सराहनीय कार्य में उनि नरेश निरंजन कार्य थाना प्रभारी नगरा मय स्टॉफ प्र. आर. 972 मधुराज सिंह भदौरिया, आर आर चालक 874 घनेन्द्र जाट, आर. 1061 रविन्द्र सिंह, की सराहनीय भूमिका रही है। भक्ति जन सेव
0 Response to "थाना नगरा पुलिस द्वारा 20 साल पुराना स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार"
Post a Comment