सीएम शिवराज ने की राज्यपाल से मुलाकात, शुक्ल समेत तीन को मंत्री बनाने की अटकलें
Wednesday 23 August 2023
Comment
शिवराज कैबिनेट में विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

शिवराज कैबिनेट विस्तार की अटकलें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से अचानक मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार और राजेंद्र शुक्ल समेत तीन को मंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गईं। वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रीपद खाली हैं। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल स समय मांगा है। मंत्रिमंडल में विंध्य, महाकौशल, मालवा और बुंदेलखंड से एक-एक विधायक को शामिल करने की चर्चा है।
ये बन सकते हैं मंत्री
सूत्रों के अनुसार राजेंद्र शुक्ल, जालम सिंह पटेल और गौरीशंकर बिसेन के नाम मंत्री पद के लिए चले। ये तीनों पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। भाजपा शुक्ल के जरिए विंध्य को, जालम सिंह पटेल के माध्यम से बुंदेलखंड तथा बिसेन के माध्यम से महाकौशल को साधने का प्रयास कर रही है।
रामपाल को मिला कैबिनेट मंत्री दर्जा
इधर, भाजपा के वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को राज्य सरकार ने सोमवार को ही राज्य स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय कार्य-समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने रामपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।

0 Response to "सीएम शिवराज ने की राज्यपाल से मुलाकात, शुक्ल समेत तीन को मंत्री बनाने की अटकलें"
Post a Comment