-->

खबर भेजनें के लिए whatsapp पर संपर्क करें

अपने शहर की खबर भेजें हम करेंगे प्रकाशित Website के माध्यम से प्रचार करने हेतु भी संपर्क करें व्हाट्सप्प धर्मेंद्र सिकरवार 9074725053 / 7999523921

Follow Me On Whatsapp Click Here 👇👇👇

Follow Me On Whatsapp Click Here 👇👇👇
हमारा whatsapp चैनल आ गया है अपना मोबाइल नंबर प्राइवेट रखें और Morena Update के साथ जुड़ें फॉलो करें
चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न, शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, जमकर आतिशबाजी की

चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न, शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, जमकर आतिशबाजी की


Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न धूमधाम से मनाया। शहरवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर ढोल धमाकों की थाप पर थिरके।

Ujjain: Celebrated the success of Chandrayaan-3 people congratulated each other by feeding them sweets
चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाते लोग
मिशन चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी खुशी में एक ओर पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो दूसरी और ढोल धमाकों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोग जश्न मना रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में भी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टावर चौक पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। शाम 6:03 पर जैसे ही चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई वैसे ही चारों ओर खुशियों का माहौल छा गया। टावर चौक पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी ढोल धमाकों के साथ पहुंचे थे, उनके उत्साह को शहरवासियों ने और भी बढ़ा दिया। जहां चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर कोई पटाखे जला रहा था तो कोई ढोल की धुन पर नाच रहा था। टावर चौराहे पर कुछ ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था कि युवा ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए इस जश्न की खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। 
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मना रहे शहरवासियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए सबसे पहले इसरो को इस सफलता की बधाई दी और कहा कि इस सफलता के हकदार सिर्फ आप हैं... आज भारत चांद पर है और हम भी चांद पर पहुंच चुके हैं।

0 Response to "चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जश्न, शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई, जमकर आतिशबाजी की"

Post a Comment

Slider Post

JOIN WHATSAPP GROUP

JOIN WHATSAPP GROUP
MORENA UPDATE WHATSAPP GROUP