
मुरैना जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Morena District in hindi)
o मुरैना जिला मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के अंतर्गत आता है।
o चंबल संभाग के अंतर्गत तीन जिले मुरैना, भिण्ड तथा श्योपुर आते है।
o चंबल संभाग का मुख्यालय मुरैना में है चंबल संभाग का गठन 1980 में किया गया था।
o मुरैना को प्राचीन काल में 'मयूरवन' के नाम से जाना जाता था।
o मुरैना जिले का कुल क्षेत्रफल 4,998.78 वर्ग किलोमीटर है।
o मुरैना जिला मध्य प्रदेश के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक सीमावर्ती जिला है।
o मुरैना जिले का गठन राज्य पुनगर्ठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर, 1956 किया गया था।
o मुरैना जिले के अंतर्गत 8 तहसीलें है, जिनमें मुरैना शहरी, मुरैना ग्रामीण, अम्बाह, पोरसा, जौरा, कैलारस, सबलगढ़, बामोर शामिल है।
o मुरैना जिले के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें अम्बाह, जौरा, सबलगढ़, दिमानी, मुरैना, सुमौली शामिल है।
o मुरैना जिले (Morena Jila) की सीमा मध्यप्रदेश के अन्य 4 जिलों ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी जिले से लगती है।
o मुरैना जिले की सीमा भारत के अन्य दो राज्यों उत्तरप्रदेश व राजस्थान से लगती है।
o मुरैना जिला पूर्व में भिण्ड जिले से, दक्षिण में ग्वालियर जिले से, दक्षिण-पश्चिम में श्योपुर जिले से, तथा उत्तर में राजस्थान व उत्तरप्रदेश राज्य से घिरा हुआ है।
0 Response to "मुरैना जिले के महत्वपूर्ण तथ्य (Morena District in hindi)"
Post a Comment